फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा निखारने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : धर्माणी

विज्ञापन
भराड़ी स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:
विज्ञापन
घुमारवीं में चार नए सीबीएसई स्कूल खुलेंगे
विज्ञापन

हटवाड़ में बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल
भराड़ी स्कूल में क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में मंत्री ने की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। बच्चों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षक बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दें तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण, रचनात्मक कार्यक्रमों और कौशल विकास को बढ़ावा दें। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
कार्यक्रम में भराड़ी क्षेत्र के 23 विद्यालयों के 1100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। धर्माणी ने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में सीबीएसई आधारित चार नए स्कूलों को मान्यता दी जा रही है। इनमें भराड़ी स्कूल भी शामिल है। इसके अलावा हटवाड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए भूमि विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके नजदीक ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम छोटे बच्चों को प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर देते हैं। मंच पर आकर गीत, नृत्य, अभिनय, खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, मित्रता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों को बच्चों की क्षमताओं को पहचानने का साधन बनाएं। समारोह में मंत्री धर्माणी ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य जय चंद हीर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर कोऑपरेटिव बैंक निदेशक जगदीश शर्मा, विभिन्न विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

भराड़ी स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें