फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएचसी स्वारघाट जाने वाली सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से टारिंग की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्वारघाट संपर्क सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। कई साल पहले बनी सड़क पर गड्ढे पड़े हैं। लोगों ने प्रशासन और सरकार से सड़क की टारिंग करने की मांग की है।
सड़क मरम्मत के लिए पहले भी लोग प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया है। लोगों में इससे रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी अस्पताल की संपर्क सड़क टूटकर पूरी तरह खराब हो गई है। वाहन तो दूर अब तो सड़क पर लोगों का चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले लोगों को टूटी सड़क से बहुत परेशानी हो रही है। पूर्व बीडीसी चेयरमैन राममूर्ति धर्माणी, तिलकराज, गुरबक्श, राजपाल ठाकुर, अजय शर्मा, अशोक कश्यप, विकास ठाकुर, पंकज शर्मा, सुखदेव शर्मा, ओम प्रकाश, रामेश्वर दास, जगत पाल, वीरेंद्र पठानिया, पर्व, वार्ड सदस्य बुद्धिराम ठाकुर और बलदेव राज ठाकुर ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से गुहार से लगाई है कि स्वारघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जाने वाली सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी को सड़क की स्थिति के बारे में अवगत कराने और जो मरम्मत कार्य पर जो खर्च होगा उस बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

धर्मपाल, एसडीएम स्वारघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें