फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाई की कलाई पर सजी राखी, बहनों ने मांगी सलामती की दुआ

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर घुमारवीं में भाई को मिठाई खिलाती बहन। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन, बाजारों में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर रही रौनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार दिए। रक्षा बंधन को लेकर सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां रहीं। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर विधिवत आरती की और राखी बांधी। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा करवाया गया। कई परिवारों में दूर रहने वाले भाई-बहन भी त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचे। लंबे समय बाद हुई मुलाकात से कई घरों में भावुक और खुशनुमा माहौल रहा। त्योहार के चलते बिलासपुर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। राखियों, मिठाइयों और आकर्षक गिफ्ट पैक की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार राखियां और उपहार खरीदे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी दिखा भाई-बहन का प्यार
रक्षा बंधन के अवसर पर सोशल मीडिया भी भाई-बहन के प्रेम के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने राखी बांधते और बंधवाते हुए तस्वीरें साझा कीं। दूर रह रहे भाई-बहनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने बचपन की पुरानी तस्वीरें साझा कर यादें ताजा कीं। बच्चों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा। राखी बांधने के बाद परिवारों ने एक साथ बैठकर मिठाइयां बांटीं और खुशियां साझा कीं।

रक्षाबंधन पर घुमारवीं में भाई को मिठाई खिलाती बहन। संवाद

रक्षाबंधन पर घुमारवीं में भाई को मिठाई खिलाती बहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें