फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के काम की गुणवत्ता ही विभाग और सरकार की छवि बनाती है : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
-निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें ठेकेदार और अधिकारी
विज्ञापन

-लेबर का समय पर पैसा न देने वाले ठेकेदार के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। घुमारवीं के निहारी विश्राम गृह में विभिन्न विभागों में ठेकेदारी का काम कर रहे ठेकेदारों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 ठेकेदारों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कैसे किसी भी निर्माण कार्य को सही रूप से किया जाए, इस पर चिंतन किया गया।
राजेश धर्माणी ने कहा कि सबसे पहले तो ठेकेदारों को इस हीनभावना से बाहर निकलना होगा कि ठेकेदारी का बुरा पेशा है। यह मानकर आगे बढ़ना चाहिए कि आप देश निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आपका काम ही सरकार और विभाग का चेहरा होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके काम की गुणवत्ता ही आपकी, विभाग की, सरकार की छवि बनाती है। अगर आपका काम घटिया होगा तो लोग आपके साथ-साथ विभाग और सरकार को भी गालियां निकालते हैं। उन्होंने विभागों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी ठेकेदार और अधिकारी गुणवत्ता से समझौता करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आप लोगों को जो भी समस्या हो उससे उन्हें या विभाग को अवगत करवाएं, उसका हल निकाला जाएगा, ताकि ठेकेदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जब भी कोई टेंडर होता है उसमें ठेकेदार का मार्जिन तय होता है। वह उसे मिलना चाहिए, क्योंकि वह उसका हक है, लेकिन तय मार्जिन से ज्यादा किसी को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार टेंडर लेते समय सभी आइटम की स्टडी करें। उसके बाद अपने रेट डालें। कंपटीशन के चक्कर में अगर बहुत कम रेट डालेंगे तो इसका नुकसान आपको ही होगा। क्योंकि यहां पर गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इसके अलावा उन्होंने ठेकेदारों को बताया कि इस पेशे में आगे बढ़ने के लिए आप अपना लेन-देन ठीक रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि समय पर अपना जीएसटी और इपीएफ देते रहें। उन्होंने कहा कि अगर इस पेशे में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इपीएफ नंबर जरूर लें। अपना, अपनी मशीनरी का बीमा जरूर करवाएं। इससे आगे जाकर आपको ही फायदा होगा। उन्होंने कहा कि किसी की यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि किसी ने लेबर का पैसा नहीं दिया, क्योंकि वे लोग आप पर ही आश्रित हैं। अगर कोई लेबर का पैसा मारता हैं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि किसी की पेमेंट को बिना वजह न लटकाएं। कहा कि काम में गुणवत्ता लेना भी आपकी जिम्मेदारी है, जिसे हर हालत में आपको सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें