फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ठेका बंद होने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

Thu, 03 Jul 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के गाहर में ठेके के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
गाहर में ठेके के सामने धरने पर सात दिन से बैठे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत ग्राम पंचायत गाहर में दधोल-लदरौर सड़क मार्ग पर खोले गए शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों का विरोध सातवें दिन भी जारी है। वीरवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने शराब ठेके के बाहर जोरदार नारेबाजी की और फिर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही यह ठेका नहीं हटाया गया तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस शराब ठेके को एक ऐसी जगह पर खोला गया है, जहां से प्रतिदिन स्कूल के विद्यार्थी पैदल आते-जाते हैं। इसके अतिरिक्त आसपास के रिहायशी इलाकों में महिलाएं और बच्चे अकेले रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार शराब ठेके के खुलने के बाद से रास्ते में नशे की हालत में शराबियों द्वारा गाली-गलौज, छींटाकशी और बदसलूकी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इस कारण महिलाओं और स्कूली छात्राओं में डर का माहौल है। खासकर उन महिलाओं के लिए यह मार्ग एकमात्र रास्ता है, जो रोजमर्रा के कार्यों से बाजार और खेतों तक जाती हैं। ग्रामीणों की इस मांग को पहले ही समर्थन मिल चुका है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों की मांग को सही ठहराया था। उन्होंने ठेके को हटाने की अपील करते हुए इस विषय में प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की बात कही थी। ग्रामीणों ने ठेका हटाने के लिए प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक ठेका बंद नहीं किया जाता, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें