फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर महाविद्यालय में दाखिला लेने की प्रक्रिया हुई शुरू

Sun, 01 Jun 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल।
विज्ञापन
अभ्यर्थी 19 जून तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

20 जून को कॉलेज परिसर में होगी पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग
सभी अभ्यर्थियों का काउंसलिंग में आना अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और बी वॉक कोर्स में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 19 जून तक प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्टस को पढ़ने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। सभी कोर्स के लिए एडमिशन मेरिट के आधार पर ही होगा। पहली सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 जून को कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी। पहली मेरिट सूची 20 जून को शाम 5 बजे लगा दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को फीस 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन जमा करानी होगी। दूसरी सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग 24 जून को होगी, इसकी मेरिट सूची शाम पांच बजे जारी होगी। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को फीस 25 जून से 27 जून तक ऑनलाइन जमा करानी होगी। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के लिए सभी प्रशासनिक समितियां बना ली गई हैं। काउंसलिंग में अभ्यर्थी का आना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में नहीं आएंगे वह एडमिशन प्रोसेस से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दिन सभी अभ्यर्थी अपने पूरे एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी एक-एक फोटो साथ लाएं। अभ्यर्थी अपना जाति प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं अन्यथा वह उस कैटेगरी के योग्य नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी से किसी गलत कोर्स का फॉर्म भर गया है और वह किसी दूसरे कोर्स में दाखिला लेना चाहता है तो वह सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में अपना विषय बदल सकता है। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवेदक को कमेटी को सूचित करना होगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी को एडमिशन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आए या कोई भी अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वह महाविद्यालय की वेबसाइट पर दिए हुए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थियों को घर पर ही सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह महाविद्यालय प्राचार्य को सूचित करें। प्राचार्य के द्वारा संबंधित कमेटी से कारण पूछा जाएगा। महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 28 जून से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
किस विषय में कितनी सीटें
कॉलेज में अर्थशास्त्र की 140, एजूकेशन की 80, अंग्रेजी की 80, भूगोल की 140, हिंदी की 80, इतिहास की 80, पत्रकारिता एवं जनसंचार की 80, संगीत वादन/गायन की 80, फिजिकल एजुकेशन की 80, राजनीतिक शास्त्र की 80, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की 80, संस्कृत की 80, टूरिज्म एंड ट्रेवल की 80, कॉमर्स की 140, बॉटनी की 80, केमिस्ट्री की 140, कंप्यूटर साइंस की 80, गणित बीए और बीएससी की 140, भौतिक विज्ञान की 140, जूलॉजी की 80, बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट की 40, बी वॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की 40 सीटें रखी गई है। 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस और एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है। इसके अलावा बाकी आरक्षित सीटों जैसे एससी, एसटी, कल्चर और खेल का लाभ अभ्यर्थी तभी उठा पाएंगे जब उनके पास उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा। इच्छुक अभ्यर्थी जिस भी आरक्षित सीट के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका प्रमाण पत्र जरूर लेकर आएं और उसे फॉर्म भरते समय वेबसाइट पर भी अपलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें