फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बकरोआ और भगेड़ में दूर हुई लो वोल्टेज की समस्या

Fri, 30 Jan 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं विस के बकरोआ क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
दोनों क्षेत्रों में स्थापित किए गए दो नए ट्रांसफार्मर
विज्ञापन


समाधान के लिए लोगों ने मंत्री राजेश धर्माणी का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के बकरोआ और भगेड़ में लोगों की लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से बकरोआ और भगेड़ में दो नए विद्युत ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


बकरोआ और भगेड़ में विद्युत आपूर्ति की अनियमितता और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को घरेलू उपयोग, व्यवसाय, कृषि कार्य तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोगों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से विशेष आग्रह किया था, जिसे उन्होंने प्राथमिकता प्रदान करते हुए दो नए विद्युत ट्रांसफॉर्मर स्थापित करवा दिए। लो-वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने मंत्री राजेश धर्माणी का आभार जताते हुए कहा कि नए ट्रांसफॉर्मरों की स्थापना से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ हुई है और लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल आम जनता को सुविधा सुनिश्चित हुई है, बल्कि छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों और विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिला है। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है और इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बकरोआ और भगेड़ में दो नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित होने से स्थानीय लोगों को कई वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें