श्री खाटू श्याम मंदिर भदरोग समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री खाटू श्याम मंदिर भदरोग में बाबा खाटू श्याम जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 22, 23 और 24 अप्रैल को किया जाएगा। यह आयोजन पूरे गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक ऐतिहासिक और पावन अवसर होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंधक सौरभ चंदेल ने बताया कि 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शाम को भजन संध्याहोगी। 23 अप्रैल को सुबह 10:43 बजे बाबा श्याम जी एवं ग्राम के कुल देवताओं की पवित्र परिक्रमा की जाएगी। इसी दिन ध्वजा कार्यक्रम भी संपन्न होगा और शाम को स्थानीय कलाकारों की ओर से भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 10:15 बजे से हवन-पूजन किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12:21 बजे से 2:00 बजे तक मूर्ति की स्थापना की जाएगी। दोपहर 2:00 बजे के बाद भजन-कीर्तन और विशाल भंडारा होगा। सायंकाल एक भव्य एवं विशाल भजन संध्या के साथ महोत्सव का समापन होगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वह सपरिवार इस पावन महोत्सव में शामिल होकर बाबा खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें व आयोजन को सफल बनाएं।