फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हॉर्स 11, रॉक स्टार बिझड़, राज राजेश्वरी की टीम ने जीता मैच

Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भदरोग में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता हुआ खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
भदरोग में चल रहे शहीद अंकेश मेमोरियल कप का दूसरा दिन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से घुमारवीं कॉलेज के मैदान में आयोजित शहीद अंकेश मेमोरियल कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। इस आठ प्रतियोगिता में बिलासपुर सहित हमीरपुर जिले की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए विजय पाल, गौरव सेठी, मानिक रतवान ने सहयोग दिया है। शहीद अंकेश भारद्वाज के पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त बांचा राम भी मैच देखने के लिए आए हुए थे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मानिक रतवान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पहले मैच में हॉर्स 11 और कृष्णा 11 के बीच शानदार मैच देखने को मिला, जिसमें हॉर्स 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉर्स 11 के बल्लेबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया और लगभग 130 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा 11 की टीम को हॉर्स 11 के गेंदबाजों ने संभलने का मौका ही नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया और मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच भपराल 11 और रॉक स्टार बिझड़ 11 के बीच हुआ, जिसमें रॉक स्टार बिझड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 106 रन बनाएं। इस मुकाबले में भपराल 11 मात्र 62 रनों पर ही सिमट गई और रॉक स्टार बिझड़ यह मैच जीत गई। तीसरा मैच भदरोग 11 और राज राजेश्वरी 11 के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राज राजेश्वरी 11 ने 97 रन का स्कोर दिया। मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए भदरोग 11 की टीम 88 रन ही बना पाई और राज राजेश्वरी टीम ने मैच जीत लिया। इस अवसर पर क्रिकेट क्लब भदरोग के सदस्य रोहित ठाकुर, अर्श ठाकुर, शौर्य ठाकुर, नीरज, आकाश, आरूष, नमन, प्रीतम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें