फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैमरा के लोगों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, राज्यमंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
बिलासपुर में राज्यमंत्री से पुलिस की शिकायत करने पहुंचे टैमरा के ग्रामीण व मौके पर पहुंचते सीओ व - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब की तलाश में टैमरा गांव में छापामार कार्रवाई कर चार लोगों को एक सौ साठ लीटर शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर लिया और पुलिस बामुश्किल बचकर गांव से भागी। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट कर छह महिलाओं को घायल करने का आरोप लगाते हुए जल
विज्ञापन

शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख आवास का घेराव कर पुलिस की शिकायत की। औलख ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
बुधवार शाम चार बजे कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा ने रुद्रबिलास चौकी क्षेत्र के ग्राम टैमरा में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने अभियान के तहत गांव निवासी निशान सिंह, राजेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, बीरबल को करीब एक सौ साठ लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरणों समेत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गांव के कुछ घरों में भी कच्ची शराब बरामद करने को तलाशी लेनी शुरू की तो महिलाओं ने पुलिस का घेराव कर लिया और विरोध करने लगीं। इस दौरान दोनों पक्षेें के बीच हाथपाई भी होने लगी।
आरोप है कि महिलाओं के विरोध के बाद भी पुलिस किसी तरह बरामद शराब व आरोपियों को लेकर भाग आई। इसके बाद गांव के कुछ लोग व महिलाएं पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर गांव निवासी मंगल सिंह के परिवार की रमनदीप कौर, परविंद्र कौर, हरबंश कौर, सतनाम कौर समेत छह महिलाओं को घायल करने की शिकायत की। एसडीएम के मौजूद न होने पर महिलाओं ने राज्यमंत्री के आवास का घेराव कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान आवास पर मौजूद जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख ने तत्काल सीओ अनुज चौधरी, कोतवाली प्रभारी आदि को मौके पर भारी पुलिस बल के साथ बुला लिया। राज्यमंत्री ने सभी ग्रामीणों को एसपी से दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। सीओ का कहना है कि पुलिस शराब बरामद करने गई थी। चार लोगों को शराब समेत गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की है। वह ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराएंगे और जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें