फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा पड़ा मोरसिंघी-कुठेड़ा बाया कसोहल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट कसोहल के ग्रामीण सड़क के अधूरे कार्य से परेशानी झेल रहे हैं। एक हफ्ते में सड़क की मरम्मत करने का दावा करने वाला विभाग महीने भर बाद भी आंखें मूंद कर बैठा है। करीब एक वर्ष पहले ही मोरसिंघी से कुठेड़ा बाया कसोहल सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन कुछ जगहों पर सड़क के काम को यह कहकर अधूरा छोड़ दिया कि इन स्थानों पर टारिंग की जगह विभाग टाइलें लगाएगा।
विज्ञापन

जल निकासी न होने से टारिंग के जल्दी खराब होने की बात कही थी। परंतु एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी काम नहीं हो पाया है और थोड़ी सी बारिश होने के बाद भी यह सड़क लबालब पानी से भर जाती है। पानी की कोई निकासी न होने के कारण सड़क का सारा पानी आसपास रहने वाले लोगों के घरों और खेतों में घुस जाता है। यहां तक कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जबकि पिछले महीने हुई बारिश के बाद विभाग ने एक हफ्ते के अंदर सड़क निर्माण कार्य को पूरे करने का दावा किया था। परंतु आज तक कार्य को करना तो दूर की बात विभाग का कोई भी अधिकारी यह लोगों की दिक्कतों को जानने तक नहीं आया। स्थानीय ग्रामीणों पुष्पेंद्र चौहान, रमेश शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, अजय सेन ने बताया कि थोड़ी सी बारिश से भी यहां सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है।
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से सदर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली इस सड़क पर वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही अधिक रहती है। सड़क पर 2 फीट से भी अधिक पानी जमा होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आगे बरसात सिर पर खड़ी है, जल्द ही इस सड़क के कार्य को पूरा करवा कर उन लोगों को इस मुश्किल से निजात दिलाई जाए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पहले भी ध्यान में था। मंगलवार को ही ठेकेदार के साथ मिलकर सारे एरिया का निरीक्षण किया है और अब दो-तीन दिन में इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें