-बलोह स्कूल में किया सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलोह में डाइट जुखाला में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कामराज सेठी ने की।
कार्यक्रम में नवमी कक्षा से मरियम, यशिता और दसवीं कक्षा से मधु, कामिनी व पायल को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि, वह भावी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक और व्यावहारिक तौर पर तैयार हो सकें। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी और उन्हें संचालित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी गठित करने का मुख्य उद्देश्य विभागीय दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन करना है। प्रधानाचार्य ने टीजीटी विज्ञान मुश्ताक अहमद, टीजीटी विज्ञान रुचिता और भाषा अध्यापक बाबू राम की सराहना की। उन्होंने बताया कि भविष्य में विभिन्न स्तरों पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।