फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टैक्सी ऑपरेटरों व यूनियन के बीच चल रहा विवाद बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला परिषद सदस्य ने भी टैक्सी यूनियन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत बाड़ा दा घाट कस्बे में टैक्सी ऑपरेटरों व टैक्सी यूनियन के बीच चल रहा आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद के चलते अब जिला परिषद सदस्य ने भी टैक्सी यूनियन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जिला परिषद सदस्य मदन कुमार ने कहा कि टैक्सी यूनियन का कार्य आम जनता को बेहतर सुविधा देना होता है, लेकिन यहां पर सुविधा के बजाए आम जनता में रोष है।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य मदन के मुताबिक टैक्सी यूनियन के प्रधान व कुछ सदस्य मनमानी कर रहे हैं, जो सवारी अपनी मर्जी से किसी टैक्सी में जाना चाहती है उसे उतार कर अन्य टैक्सी में बैठने को मजबूर किया जा रहा है। टैक्सी यूनियन ने मनमर्जी से किराया बढ़ा दिया है जो कि गलत है। आम जनता से बदसलूकी हो रही है। मदन ने कहा कि आम जनता जिस टैक्सी वाले को बुलाएगी और जिस टैक्सी वाले के साथ सफर करना चाहेगी, वह सवारी की मर्जी है, लेकिन यहां पर जबरदस्ती से सवारी की मर्जी के खिलाफ दूसरी टैक्सी में बैठने को मजबूर किया जा है। मदन के मुताबिक अगर टैक्सी यूनियन का यही तानाशाही वाला रवैया रहा तो टैक्सी यूनियन का पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए। गोर हो कि इससे पहले टैक्सी ऑपरेटरों ने टैक्सी यूनियन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीएम के समक्ष शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें