फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुराना चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग बदहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
खस्ताहाल पुराना चंडीगढ़-मनाली एनएच। संवाद
विज्ञापन
नालियां और पंजपीरी के पास धंसी सड़क, अब तक नहीं बिछा तारकोल
विज्ञापन

धूल और हादसों से बढ़ी चिंता, पिछली बरसात में हुआ था नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली की बदहाल स्थिति से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। पिछली बरसात में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों को विभाग अभी तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं कर पाया है। दूसरी ओर, मानसून शुरू होने में करीब एक माह का समय शेष होने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस है।
लोगों का कहना है कि नालियां और पंजपीरी के पास भूस्खलन के कारण सड़क धंस गई थी। विभाग ने इन स्थानों पर पत्थर और मिट्टी डालकर सड़क को समतल तो कर दिया, लेकिन अब तक तारकोल नहीं बिछाया गया है। इसके चलते सड़क पर धूल उड़ने और बरसात के दौरान कीचड़ बनने की समस्या बनी हुई है। नालियां क्षेत्र में कच्ची सड़क से उड़ती धूल के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंजपीरी के पास भी हालात में विशेष सुधार नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार छोटे वाहन, बाइक और स्कूटी चालक कई बार फिसलकर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उच्च न्यायालय ने पिछली बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत को लेकर सरकार और विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। विभाग ने रिपोर्ट तो भेज दी, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले दोनों स्थानों पर सड़क को पूरी तरह पक्का किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता दिनेश गुप्ता ने बताया कि विभाग समय-समय पर सड़क की मरम्मत कर रहा है। सड़क को पक्का करने के लिए डिवीजन बिलासपुर को प्राक्कलन भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें