फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विधायक ने राजपुरा के सल्लेवाल में सिंचाई ट्यूबवेल का कार्य करवाया शुरू

Thu, 06 Aug 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नालागढ़ के सल्लेवाल में विधायक सिंचाई ट्यूबवैल का कार्य शुरू कराते हुए- सवाद
विज्ञापन
एक करोड़ की लागत से लगाया जाएगा ट्यूबवेल
विज्ञापन

पंचायत की बंजर भूमि को मिलेगी सिंचाई की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने राजपुरा पंचायत के सल्लेवाल गांव में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाने की जगह पर भूमि पूजन किया। विधायक ने बताया कि एक करोड़ की लागत से इसका निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें पानी निकलने पर देखा जाएगा कि कितनी भूमि की सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अन्य गांव में भी सिंचाई से वंचित भूमि को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि इस भूमि में अच्छी फसल हो सके। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिसमें पांचवें ट्यूबवेल का वीरवार को भूमि पूजन के बाद कार्य शुरू कराया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने वायदे के अनुसार नालागढ़ में ट्यूबवेल उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व राजपुरा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। लोगों ने विधायक के सामने अपनी मांगें रखीं जिस पर विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजपुरा के प्रधान रामनाथ रामा, भाटियां के प्रधान गुरचरण चौधरी, बीडीसी सदस्य दविंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य जगत बैंस, पूर्व प्रधान जगत राम, गुरमुख सिंह, सज्जन सिंह ठेकेदार, सहायक अभियंता देश राज, कनिष्ठ अभियंता भुवनेश कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें