फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंदला रूट पर भी जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले के बंदला रूट पर भी जल्द इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने एचआरटीसी प्रबंधन को बिलासपुर-बंदला रूट पर ई-बस चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाएगा। बंदला जैसे पहाड़ी मार्ग पर ई-बस का संचालन आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में अहम कदम होगा। बंदला रूट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रोजाना बिलासपुर आते-जाते हैं। निजी बसों की संख्या कम होने से यात्रियों की निर्भरता एचआरटीसी पर है। इलेक्ट्रिक बस शुरू होने से लोगों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें