फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेरी मिट्टी में मिल जावां से दिया देश भक्ति का संदेश

Sun, 28 Dec 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्याहोला स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
स्याहोला स्कूल आयोजित हुआ वार्षिक उत्सव
विज्ञापन

-मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। शिक्षा खंड सदर की राजकीय उच्च पाठशाला स्याहोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य शिक्षक अवार्ड से सम्मानित व सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य अध्यापक गीता राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। गौरी व सहेलियों ने रंग बिरंगी माला चमके स्वागत गीत गाया। इसके बाद प्राथमिक पाठशाला स्याहोला के नन्हे मुन्हे बच्चों ने सवेरे सवेरे यारों से मिल बन ठन के निकले हम गाने पर सबका मन मोह लिया। आकांक्षा व सहेलियों द्वारा देश प्रेम से ओत प्रोत गीत तेरी मिट्टी में मिल जावा के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया। रित्विक व साथियों की ओर से चिट्टे के दुष्प्रभावों को दर्शाती लघु नाटिका के माध्यम से चिट्टे के खिलाफ सख्त संदेश दिया। दिव्या व गौरी ने मुड़के न देख दिलबरों गाने पर मनमोहक नृत्य किया गया। स्कूल की बच्चियों ने झमाकड़ा के माध्यम से वधू पक्ष द्वारा गाये जाने वाले गीत गा कर अपनी लोक संस्कृति की ओर सबका ध्यान खींचा। इसके अलावा मेरी लागी सरकारी नौकरी हाय रे मेरिये छोटी सालिये, दिल दीवाना होता है मस्ताना होता है, तुजे चांद के बहाने देखु आदि गानों पर सबको झूमाया। पाठशाला के मुख्याध्यापक गजेंद्र धीमान ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व पाठशाला की साल भर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि गीता राम शर्मा ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें नितिका, गौरी, आदित्य शर्मा निखिल शर्मा, आकांक्षा, दिव्य शर्मा मानवी, अमन कुमार, अवनी शर्मा, समीक्षा ठाकुर, आकृति , वंशिका, पूजा, विभूति, प्रियांजलि शामिल रहे। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से पाठशाला को 4100 रुपये और धाम का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों से अनुशासन के साथ खूब मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही चिट्टे जैसे नशों से दूर रहने की बात कही। इस मौके पर एसएमसी प्रधान गोपाल शर्मा, बाबू राम शर्मा, जुखाला पंचायत के पूर्व प्रधान मुनसी राम ठाकुर, स्याहोला पंचायत की पूर्व प्रधान नरेंद्रा बलेरिया, हिम्मत सिंह मिन्हास और सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

स्याहोला स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें