फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेरे देश के नेता... ने लूटी वाहवाही

Fri, 20 Oct 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर के संस्कृति भवन में हुई गोष्ठी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर ने संस्कृति भवन के बैठक कक्ष में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें अध्यक्षता शिवपाल गर्ग ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से करते हुए साहित्यकारों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद प्रदीप गुप्ता ने मेरे देश के नेता.. शीर्षक से रचना प्रस्तुत की। सुरेंद्र मिन्हास ने पूजी जाणी रेल शीर्षक से आसे सारे रली मिली नंदा ने रेहन्दे थे रचना प्रस्तुत की। अमरनाथ धीमान ने मैं तेरे दर आया, मां तूने कैसे जान लिया, मैं समझा तुम ना पहचानोगी पर मां तूने तो पहचान लिया। सुशील पुंडीर ने गई तोंदी आई गया स्याला शीर्षक से रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

बुद्धि सिंह चंदेल ने छोड़ नशे का पीछा, जीवन अपना गले लगा ले तू... रविन्द्र भट्टा ने रविंद्र नाथ टैगोर पर वार्ता प्रस्तुत की। पूनम शर्मा ने तह करके रख देती हूं मैं कपड़ों के मानिद रात को...रचना सीता जसवाल ने हे मातृशक्ति देश की तू जाग अब तो जाग, रविन्द्र गर्ग ने नारी का सम्मान जागरूक समाज की पहचान, एसआर आजाद ने दीदार की प्यासी आंखों में अश्कों की रवानी ले के चले रचना प्रस्तुत की। हुसैन अली ने अभी आंखों की शम्मे जल रही है प्यार जिंदा है, कभी मायूस मत होना अभी बीमार जिंदा है रचना प्रस्तुत की। शीला सिंह ने जीवन मेरा सुखमय कर दो, कंटक शूल हटा दो मां.. लश्करी राम ने हां लोई कोई नि मुकदी शिमले री... शिवपाल गर्ग ने तेरी आंखों के पानी में डूबे कई, हैं तुम्हें भी पत्ता या खबर ही नहीं.. नरैणु राम हितैषी ने इक दौर यह भी था मेरी उम्र का, जब मैं उनकी राह गुजरता था.. प्रस्तुत की। वहीं रामपाल डोगरा ने आज की रामलीला और आधुनिक युग की राम नाटक पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसआर आजाद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर सदर एसडीएम अभिषेक गर्ग, एसी टू डीसी राजीव ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने आभार जताया और संचालन साहित्यकार शीला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें