फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रीना को कहलूर समिति ने दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
एम्स में जरूरतमंद को सहायता राशि देते कहलूर सेवा समिति के पदाधिकारी। स्रोत: समिति
विज्ञापन
बिलासपुर। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय कहलूर सेवा समिति, बिलासपुर ने अपनी 159वीं सहायता के तहत एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन रीना कुमारी को 7,200 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

रीना कुमारी पत्नी अनिल कुमार निवासी गांव परनाल, डाकघर नालटी, तहसील घुमारवीं की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। समिति के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और रीना कुमारी को आर्थिक सहायता राशि भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। समिति ने बताया कि रीना के पति अनिल कुमार दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, लेकिन पत्नी की लंबी बीमारी और इलाज के चलते उन्हें अपना काम भी छोड़ना पड़ा। वर्तमान में परिवार की आय का कोई स्थायी साधन नहीं है, जिससे इलाज और घरेलू खर्च दोनों का बोझ बढ़ गया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अश्वनी सुहील, महासचिव शैलेंद्र बक्शी, कोषाध्यक्ष देवेश्वर गौतम और सलाहकार नरेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें