फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भूस्खलन से जुखाला-सिकरोहा सड़क 15 दिन से बंद, लोग परेशान

सार

जुखाला-सिकरोहा सड़क पर भूस्खलन के चलते पिछले 15 दिनों से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। इससे लगभग पांच हजार लोग प्रभावित हैं और बस सेवाएं ठप हो गई हैं। लोकनिर्माण विभाग मौसम अनुकूल होने पर ही मार्ग खोलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
जुखाला-सिकरोहा सड़क जो बड़े वाहनों के लिए बंद है। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच हजार लोग प्रभावित, छोटे वाहन सुचारू, बसों की नहीं मिल ही सुविधा
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के बाद से बंद है सड़क
विभाग का कहना मौसम अनुकूल होने पर ही बड़े वाहनों के लिए खोला जाएगा मार्ग


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाली जुखाला-सिकरोहा सड़क पिछले करीब 15 दिन से बड़े वाहनों के लिए बंद है। लगातार बारिश के कारण पंजैल के पास भूस्खलन होने से यह सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। इस कारण इलाके की लगभग पांच हजार आबादी को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर यहां से होकर गुजरने वाली बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।
करीब 15 दिन पहले भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ था, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए तो खोल दिया, लेकिन बड़े वाहनों के लिए सड़क आज भी बंद है। इससे स्थानीय नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और कॉलेज जाने वाले छात्रों को बड़ी परेशानी हो रही है। लोग अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए छोटे वाहनों पर अधिक खर्च कर रहे हैं। सिकरोहा पंचायत के प्रधान भूप चंद, उपप्रधान दुर्गा राम, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बालक राम शर्मा और अन्य स्थानीय नागरिकों ने लोकनिर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया जाए। उनका कहना है कि इस मार्ग के बंद रहने से स्थानीय जीवन और रोजगार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इस बारे में कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी जुखाला अनुभाग, अनिल चंदेल ने बताया कि फिलहाल सड़क को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर ही बड़े वाहनों के लिए सड़क खोली जा सकेगी। अगर अभी सड़क को चौड़ा करने का प्रयास किया गया तो यह दोबारा गिर सकती है, इसलिए विभाग सुरक्षित विकल्प का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिले में करीब 20 बस रूट अब भी बंद
बरसात में सड़कों की हालत खराब होने के बाद परिवहन निगम ने जिले के भीतर चलने वाले रूट बंद कर दिए थे। अभी भी करीब 20 रूटों पर बसें नहीं जा रही हैं। इनमें श्री नयना देवी जी क्षेत्र में चार, ऋषिकेश-शाहतलाई रूट बंद है। परिवहन निगम ने लोनिवि से इसकी एनओसी मांगी थी जो अब तक नहीं मिली है। मलोथी रूट बंद है। डाबर जाने वाली बस आधे रास्ते तक जा रही है। भ्युंखर रूट भी लोहार घाट तक ही चल रहा है। मल्यावर बस नहीं जा रही है। वहीं जिले से बाहर जाने वाली मनाली-दिल्ली बस रूट भी बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें