फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेंदुए की लगातार बढ़ती चहलकदमी से दहशत का माहौल

Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मरहाणा, बम्म, भराड़ी, हटवाड़ में देखा गया है तेंदुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत मरहाणा, बम्म, भराड़ी और हटवाड़ पंचायत के कई गांवों में तेंदुए की लगातार बढ़ती चहलकदमी से दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार शाम को एक बार फिर भदरेट गांव के नजदीक तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र के भदरेट गांव में रिहायशी मकान की चहारदीवारी के भीतर तेंदुए का जोड़ा घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इसके बाद से क्षेत्र के लोग खासे सहमे हुए हैं। तेंदुए के जोड़े की मौजूदगी रिहायशी इलाकों के आसपास बनी हुई है, जिससे ग्रामीण अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। मरहाणा पंचायत के प्रधान जगत सिंह और पूर्व प्रधान पृथी चंद ने बताया कि भदरेट गांव में देशराज और विपन पाल के घर के आंगन में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद लोगों का डर और बढ़ गया है। अब आसपास के अन्य गांवों में भी तेंदुए की चहलकदमी की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि शाम ढलने के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने और महिलाओं को मवेशियों के लिए चारा लाने में भी भय सताने लगा है। पृथी चंद ने कहा कि यदि समय रहते वन विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उधर, आरओ भराड़ी मदन ने बताया कि विभाग को तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिल चुकी हैं और जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को समूह में चलने, रात के समय बाहर न निकलने, बच्चों को अकेला न छोड़ने, पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने और घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें