फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घुमारवीं में दुकानों का किया निरीक्षण

Mon, 13 Oct 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
खादय सुरक्षा विभाग की टीम घुमारवीं दुकानों का किया औचक निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
टीम ने डिब्बाबंद मिठाइयां और ड्राई फ्रूट के लिए सैंपल
विज्ञापन

सभी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएंगे प्रयोगशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। त्योहारों के दौरान मिठाइयों और अन्य चीजों में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए विभाग ने जिले भर में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घुमारवीं क्षेत्र में विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घुमारवीं क्षेत्र में स्थित प्रमुख मिठाई की दुकानों से बेसन बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन, चॉकलेट जैसे खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। विभाग ने निजी मॉल में भी डिब्बाबंद मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स के नमूने लिए जिनमें गुलाब जामुन, बेसन के लड्डू, बर्फी, पतीसा और ड्राई फ्रूट्स पैक शामिल रहे। विभाग के अनुसार सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे उतरते हैं या उनमें मिलावट पाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मौसम में उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिठाइयों, नमकीनों और तैलई पदार्थों की गुणवत्ता की विशेष निगरानी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हर साल दिवाली के दौरान बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिससे कई बार कुछ व्यापारी मुनाफे के लालच में मिलावट या एक्सपायरी सामग्री का इस्तेमाल कर लेते हैं। विभाग ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिलासपुर केएस ठाकुर ने लोगों से भी अपील है कि वे मिठाइयां या कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी निर्माण तिथि ब्रांड और पैकिंग की स्थिति अवश्य जांचें। खुले में रखी मिठाइयों और सस्ते आकर्षक पैकेटों से बचें। किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी विभाग को तुरंत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें