फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले की 162 पाठशालाओं में सोशल ऑडिट का पहला चरण पूरा

Fri, 10 Oct 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भौतिक संरचना, शैक्षणिक परिवेश, स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली का किया मूल्यांकन
विज्ञापन

साल 2030 तक सभी विद्यालयों का सोशल ऑडिट पूर्ण करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के चयनित विद्यालयों में इस साल सोशल ऑडिट का कार्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत बिलासपुर में 20 प्रतिशत स्कूलों के सोशल ऑडिट का कार्य जिला परियोजना अधिकारी एवं उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता निशा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान विश्वविद्यालय के लगभग 15 प्रशिक्षित अनुसंधानकर्ताओं ने जिले के 6 शिक्षा खंडों के कुल 162 विद्यालयों में प्रथम चरण का ऑडिट किया। इस ऑडिट में विद्यालयों की भौतिक संरचना, शैक्षणिक परिवेश, पाठशाला प्रबंधन समिति की कार्यप्रणाली, शिक्षण-अधिगम वातावरण और सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन किया गया। ऑडिट के दौरान अनुसंधानकर्ताओं ने विद्यालय प्रमुख, एसएमसी अध्यक्ष, सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं स्कूल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने कहा कि यह ऑडिट प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है। आगामी चरण में प्रत्येक शिक्षा खंड में सार्वजनिक सुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामुदायिक जन, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर पर सोशल ऑडिट की रिपोर्ट का सार्वजनिक अनुमोदन किया जाएगा। इस सोशल ऑडिट का समन्वय जिला समन्वयक सोमनाथ कालिया ने किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत यह प्रक्रिया हर साल 20 प्रतिशत विद्यालयों में की जाएगी और साल 2030 तक जिले के सभी विद्यालयों का सोशल ऑडिट पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें