फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा से शुरू हुई श्री बाल रामलीला

विज्ञापन
शाहतलाई में श्री बाल रामलीला मंचन में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते समिति सदस्य। सं
विज्ञापन
पहले दिन नारद तपस्या भंग करने के दृश्य का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई मंदिर के प्रांगण में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के विधिवत पूजन से 38वीं श्री बाल रामलीला मंचन का शुरू हुआ।
विज्ञापन

पहले दृश्य में नारद की भक्ति से इंद्र अपना इंद्रासन छिन जाने से घबराए हुए उर्वशी मेनका व कामदेव को नारद की तपस्या भंग करने के लिए भेजते हैं। हरि विष्णु नारद के मन में उपजा अभिमान तोड़ते हुए विश्वमोहनी स्वयंवर के दौरान वानर रूप से हंसाई का दृश्य लीला मनमोहक रही। गुस्से से क्रोधित नारद ने विष्णु को मनुष्य देह धारण, पत्नी वियोग दौरान वानर सेना की सहायता से श्रापित करने का दृश्य अति मनमोहक रहा। विष्णु ने नारद के श्रापों को प्रसन्नता पूर्वक स्वीकार करना, माया से नारद मुक्त होते नारद का विष्णु से क्षमा याचना का दृश्य दर्शाया गया। इस मौके पर मुख्य निर्देशक हरिवंश लाल शर्मा, समिति के प्रधान पवन कौशल, निर्देशक नंदलाल शर्मा, उप प्रधान राकेश शर्मा व विनोद कौशल, मंच संचालक महेंद्र ठाकुर, सचिव सुरेश पंडित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें