फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सफाई अभियान को ठेंगा दिखा रही बरठीं में फैली गंदगी

Sun, 12 Apr 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर लगे हैं कूड़े के ढेर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत बरठीं में फैली गंदगी सफाई अभियान को ठेंगा दिखा रही है। यहां पर कूड़ा फेंकने का कोई उचित स्थान नहीं है। आलम यह है कि मोदी चौक से बड़गांव सड़क, ट्राला स्टैंड, अस्पताल व स्कूल मार्ग के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े दान नहीं रखे होने से लोग भी इधर-उधर कूड़ा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

बरठीं बाजार की हालत यह है कि यहां बाजार के एक कोने से दूसरे कोने तक सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बाजार से स्कूल व अस्पताल को जाने वाली सड़क के दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। थोड़ी बारिश होने से गंदगी सारी सड़क पर आ जाती है जिसके चलते सड़क पानी और गंदगी से भर जाती है। ऐसे में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बाजार में कूड़ेदान न होने के चलते लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र में फैली गंदगी से स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। मोदी चौक से बड़गांव की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से प्लास्टिक कचरे से भरी पड़ी है जहां से भी लोगों को नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस गंदगी से उनको छुटकारा दिलाया जाए। उधर, विकास अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि सुन्हाणी में कचरा संयंत्र लग चुका है। उन्होंने बताया कि कचरा लेने के लिए गाड़ी आती है लेकिन लोग कचरा इकट्ठा नहीं कर रहे हैं और खुले में फेंक रहे हैं जो एक निंदनीय विषय है। उन्होंने ग्रामीणों व दुकानदारों से आग्रह किया है कि अपने घर दुकान में कचरा इकट्ठा रखें और कचरा उठाने के लिए जो गाड़ी आती है उसको कचरा दें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कचरा उठाने वाली गाड़ी विभिन्न पंचायत में कचरा इकट्ठा कर कचरा संयंत्र में जमा करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें