फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बड़े बेटे के घर आने पर टाल दी थी बुजुर्ग दंपती हत्या की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी एक जून को वारदात को देना चाहते थे अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने चोरी किया 155 ग्राम सोना और 675 ग्राम चांदी किया बरामद
- आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना क्षेत्र के सिकरोहा पंचायत के चंदपुर (भोजपुर) गांव में हुई बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या के आरोपियों ने पुलिस रिमांड के दौरान और भी खुलासे किए हैं। आरोपी पहले 1 जून को वारदात को अंजाम देना चाहते थे, लेकिन दंपती के बड़े बेटे के घर आने की वजह से टाल दिया। वहीं, आरोपियों की निशानदेही कुल 155 ग्राम सोना और 675 ग्राम चांदी के गहने बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आरोपियों ने 8 जून देर रात को हत्या और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी संजय उर्फ मंत्री के नाम 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी सुमन नाम के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह ट्रक से बैटरी, तेल चोरी सहित मारपीट के मामलों में शामिल रहे हैं। वारदात की रात को मुख्य आरोपी भूरा राम साथी सुमन को कंधर और मनोज उर्फ मंत्री को लाने के लिए खारसी गया। तीनों आरोपी बाइक पर भोजपुर पहुंचे। वहां पर पहले भूरा राम अपने घर गया। वहां से एक दराट और पानी की पाइप ठीक करने के लिए रेंच लिया और दोनों साथियों के साथ बुजुर्ग दंपती के घर पहुंच गया। भूराराम वहां पर रेंच से पाइप को ठीक करने लगा। उसने सुमन और मनोज उर्फ मंत्री को मवेशियों का व्यापारी बताया। जब बुजुर्ग महिला कमला देवी गोशाला में चारा तैयार करने के लिए गई, तो भूराराम ने पीछे से दराट से हमला कर मौत के घाट के उतार दिया। इसके बाद रूप लाल पर दराट से वार किया। इसके बाद आरोपियों ने घर से चोरी की और नेरी के जंगल में जाकर चोरी का माल आपस में बांट लिया। कुछ आभूषण वहीं पर ही छिपा दिए। डीएसपी मदन धीमान ने बताया आरोपियों को शनिवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें