फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दुकान के बाहर कुत्ते को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला

Mon, 02 Jun 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज वायरल, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई शिकायत
विज्ञापन

घुमारवीं के पनोह गांव में दो पक्ष भिड़े, बुजुर्ग और युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के पनोह गांव में कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस थाना घुमारवीं में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
पनोह गांव के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे। युवक ने बुजुर्ग को अपनी दुकान के पास कुत्ते से शौच न करवाने और अपने पालतू कुत्ते पर पत्थर फेंकने से मना किया। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई, जो मारपीट तक पहुंच गई। युवक का आरोप है कि इतना सा कहने के बाद बुजुर्ग और उनका बेटा उसकी दुकान में घुस आए और उसके साथ हाथापाई की। जब युवक के दादा ने बीच-बचाव किया तो उन पर भी लाठी से वार किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्षों की झड़प और मारपीट साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, बुजुर्ग व्यक्ति ने भी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह अपने पालतू कुत्ते को खेतों की ओर ले जा रहे थे तो शराब के ठेके के पास एक युवक ने उन्हें रोका। उसी समय कुछ आवारा कुत्ते उनके पालतू कुत्ते से भिड़ गए। उन्हें भगाने के लिए उन्होंने पत्थर फेंका। तभी युवक ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनका चश्मा टूट गया और वह नीचे गिर पड़े। बुजुर्ग का कहना है कि बाद में एक अन्य युवक और एक वृद्ध ने उन्हें घेर कर पीटा। घटना को लेकर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें