फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पानी के बिल हर महीने जारी करे विभाग, बढ़ोतरी भी वापस ले

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा ने सड़कों की मरम्मत, बस किराये में 30 फीसदी छूट बहाल करने की मांग उठाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक डॉ. जेएन मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव मस्तराम वर्मा ने बैठक का संचालन किया। इसमें शहर की खराब सड़कों, पानी की समस्या, बढ़े हुए बिलों और सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं न मिलने पर चिंता जताई गई। सभा ने प्रशासन और संबंधित विभागों से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
सभा ने शहर की सड़कों की मरम्मत और दोनों किनारों पर इंटरलॉक टाइलें लगाने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि कई जगह पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही। इसके बावजूद जलशक्ति विभाग करीब एक साल बाद भारी-भरकम बिल जारी कर रहा है। सभा ने हर महीने बिल जारी करने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने और पानी के बिलों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने का आग्रह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से किया।
विज्ञापन

बैठक में एचआरटीसी बसों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान कार्ड पर मिलने वाली 30 प्रतिशत किराया छूट बहाल करने, अस्पताल में पीली पर्ची की व्यवस्था प्रभावी बनाने और लाइसेंस अथॉरिटी में सुविधाएं देने की मांग भी उठाई गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में राजस्व और न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।
सभा ने मंडी भराड़ी पुल से फोरलेन के रास्ते एम्स होते हुए बिलासपुर तक हर घंटे इलेक्ट्रिक बस चलाने और संबंधित स्थान पर शौचालय व वर्षाशालिका बनाने की मांग की। साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने का आग्रह किया। इस दौरान 103 वर्षीय लक्ष्मी देवी कपिल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, देवीराम, आनंद सोहर, श्यामलाल शर्मा और पंडित ओंकारनाथ शर्मा सहित अन्य दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

बैठक में हेल्पेज इंडिया की ओर से डिजिटल साक्षरता कार्यशाला भी आयोजित की गई। स्रोत व्यक्ति अर्जुन ने वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान रत्नलाल सांख्यान सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें