फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आठ माह पहले टूटी पुल की रेलिंग की मरम्मत नहीं करवा पाया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
-घ्याणा पुल के पास बना रहता है हादसों का खतरा, लोगों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल नंबर एक के तहत ब्रह्मपुखर- कंदरौर सड़क के घ्याणा गांव के पास पुल की रेलिंग कई माह से टूटी है। इस कारण यहां पर वाहन चालकों के साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

यह रेलिंग करीब आठ माह पहले एक सड़क दुर्घटना के कारण टूटी थी, लेकिन अब तक लोक निर्माण विभाग इसको सही नहीं करा पाया है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, लाला राम, अनिल ,जीत राम, परस राम आदि ने कहा कि इस पुल की रेलिंग को विभाग जल्द ठीक कराए। अगर यहां पर इसके कारण कोई हादसा होता है तो इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ बरसात के समय से उगी झाड़ियों के कारण पैदल आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से पुल की रेलिंग ठीक करवाने व सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों को कटवाने का आग्रह किया। ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो। लोक निर्माण विभाग उपमंडल बैरी के सहायक अभियंता सुरम सिंह ने कहा कि घ्याणा गांव के पास पुल की टूटी रेलिंग को ठीक करने के साथ सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों को जल्द कटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें