फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने अपना घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दिवाली

Sat, 07 Nov 2026 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
अपना घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दिवाली मनातीं उपायुक्त बिलासपुर। स्रोत: डीपीआर
विज्ञापन
बिलासपुर। दिवाली के उपलक्ष्य पर उपायुक्त किरण भड़ाना ने मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित अपना घर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को मिठाई, फल और उपहार वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना। उपायुक्त ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके जीवन के अनुभव सुने।
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि माता-पिता और बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें प्रेम, सुरक्षा और अपनत्व देना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोई भी बुजुर्ग उपेक्षा और अकेलेपन का शिकार न हो। उन्होंने बेसहारा बुजुर्गों को परिवार जैसा वातावरण देने के लिए मानव सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की और हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि वर्ष 2020 से संचालित इस आश्रम में अब तक 106 निराश्रित बुजुर्गों को आश्रय दिया जा चुका है। इनमें से 57 बुजुर्गों को काउंसलिंग के बाद ससम्मान परिजनों के पास वापस भेजा गया है, जबकि 10 बुजुर्गों का निधन हो चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां 25 बुजुर्ग रह रहे हैं, जिनमें 15 ऐसे हैं जो पहले सड़कों पर कठिन जीवन बिता रहे थे। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, रेडक्रॉस सचिव अमित कुमार, पंचायत प्रधान रचना कुमारी, पंचायत समिति सदस्य पूजा देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें