फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बागछाल पुल से थापना सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

विज्ञापन
बागछाल पुल से थापना सड़क की खस्ताहालत। संवाद
विज्ञापन
सड़क से गुजर रही हैं रेल टनल के लिए भारी मशीनें
विज्ञापन

लोगों ने सड़क मार्ग को दुरुस्त करते की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता और श्री नयना देवी जी को जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी बागछाल पुल से थापना सड़क की खस्ताहालत लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क से गुजरने वाली भारी मशीनरी के कारण सड़क और ज्यादा खराब हुई है। लोगों की मांग है कि सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए ताकि उन्हें राहत मिले।
विज्ञापन

बागछाल पुल से आगे थापना तक की करीब दो किलोमीटर सड़क पर रेलवे टनल के निर्माण कार्य के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़क मार्ग पर कई जगहों पर मिट्टी की मोटी परत जम जाने के कारण बारिश के समय वाहनों के फिसलने का डर लगा रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों में श्याम सिंह परमार, बलदेव सिंह ठाकुर, धर्म सिंह, इंद्र सिंह, रमेश कुमार सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से खस्ताहाल सड़क मार्ग को सुधारने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग सबडिवीजन स्वारघाट के सहायक अभियंता दिनेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे की सुरंग के निर्माण कार्य के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क मार्ग को सुधारने का शीघ्र प्रयास किया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता को सड़क की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर भेजा जाएगा। दो दिन के भीतर सड़क मार्ग दुरुस्त कर लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें