फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संबंधित एसडीएम कराएंगे पंचायत समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव

Thu, 11 Jun 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने जारी किए आदेश, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई जाएगी शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की पंचायत समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के तहत आदेश जारी कर संबंधित उपमंडलाधिकारियों (ना.) को चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर पंचायत समिति सदर, उपमंडलाधिकारी (ना.) घुमारवीं पंचायत समिति घुमारवीं, उपमंडलाधिकारी (ना.) झंडूता पंचायत समिति झंडूता, उपमंडलाधिकारी (ना.) श्री नयना देवी जी पंचायत समिति श्री नयना देवी जी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव करवाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित पीठासीन अधिकारी पंचायत समितियों के नव-निर्वाचित सदस्यों में से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न करवाएंगे। इसके अलावा चुनाव के बाद निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 85-क के तहत निष्ठा एवं प्रतिज्ञान की शपथ भी दिलाई जाएगी। प्रशासन के इस आदेश के बाद जिले की चारों पंचायत समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत समितियों को नया नेतृत्व मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें