फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व सैनिकों की समस्याएं प्राथमिकता से उठाएगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कल्याण समिति झंडूता की बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति झंडूता की मासिक बैठक शनिवार को समिति अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने निर्णय लिया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में समिति सदस्यों की सहभागिता के लिए आभार जताया गया। समिति के विस्तार के तहत कैप्टन सुरेश चंद परमार (5 ग्रेनेडियर्स), नायब सूबेदार लाल सिंह ठाकुर (25 पंजाब) और कैप्टन सुरेश शर्मा (एपीएस) को सदस्यता प्रदान की गई। सदस्यों ने समिति की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुंचाने और अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि जिला सैनिक कल्याण समिति की ओर से गणतंत्र दिवस परेड के लिए पांच पुरुष वालंटियर/सैनिकों के नाम मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य सदस्यों के नाम भेजने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। समिति ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और सैनिक कैंटीन प्रभारी से मुलाकात करने का निर्णय लिया। प्रतिनिधिमंडल पूर्व सैनिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखेगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए इच्छुक महिलाओं को समिति की सदस्यता देने का फैसला लिया गया। सदस्यता शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। बैठक में कैप्टन हरबंस लाल सहित समिति के पदाधिकारी और अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें