फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समोह में स्कूल सम्मान पाकर चहके मेधावी

Sat, 23 Nov 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-वर्तमान समय में शिक्षा ही सफलता की कुंजी
विज्ञापन

-बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें सभी अभिभावक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिससे वे खुशी से चहक उठे। प्रधानाचार्य सरिता धीमान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झंडूता कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का अहम महत्व है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य सरिता धीमान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियों को साझा किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विवेक कुमार ने स्कूल प्रशासन की ओर से रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार बेहतर कार्य कर रही है और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें किया सम्मानित
नव्या धीमान,अरमान धीमान, अनुष्का शर्मा, तनुजा, सुमित कुमार शर्मा, निकिता शर्मा, कनिका, गौरव शर्मा, तनिशा कुमारी, राहुल, अंशिका शर्मा, रितिका शर्मा, हर्षित कुमार, सीरत, शानवी शर्मा, साहिल धीमान, शौर्य, वैष्णवी सम्मानित होने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें