फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्राम केंद्र तक सोशल मीडिया टीम मजबूत करेगी भाजपा

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित भाजपा सोशल मीडिया विभाग की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
भाजपा सोशल मीडिया विभाग की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन

जिला कार्यालय में हुई बैठक, मंडल संयोजकों को टीमों को सक्रिय करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा सोशल मीडिया विभाग ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और सोशल मीडिया टीम को सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक ठाकुर शैलेंद्र भड़ोल ने की, जबकि जिला प्रभारी हितेंद्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में सोशल मीडिया विभाग के कार्यक्रमों और गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला प्रभारी हितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सूचनाओं के आदान-प्रदान से लेकर प्रचार-प्रसार तक सोशल मीडिया महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने मंडल संयोजकों से अपनी-अपनी टीमों को सक्रिय करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया टीमों की नियमित बैठकें करने और ग्राम केंद्र स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति जल्द करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और आपसी तालमेल से संगठन से जुड़े दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाया जा सकता है।
जिला संयोजक ठाकुर शैलेंद्र भड़ोल ने आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठी गारंटियों के आधार पर सत्ता हासिल की थी, लेकिन चार वर्ष में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों को जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों का प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि सोशल मीडिया विभाग की जिला स्तरीय बैठक हर माह के पहले रविवार को होगी। इसके अलावा मंडल स्तर पर संयोजक और सह संयोजक भी नियमित बैठकें करेंगे, ताकि सोशल मीडिया टीम को लगातार सक्रिय और अपडेट रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें