- देश, विदेश के पहलवान 21 लाख की इनामी राशि के लिए करेंगे जोर आजमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्ति पीठ श्री नयनादेवी जी में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ बुधवार को होगा। 21 लाख की इनामी राशि वाले इस दंगल में पहली कुश्ती के लिए ईरान के मिर्जा और महाराष्ट्र के पृथ्वीराज के बीच मुकाबला होगा। वहीं दूसरी कुश्ती के लिए जस्सा पट्टी और पुष्पेंद्र आलमगीर आमने-सामने होंगे।
दंगल कमेटी के प्रधान चंद्र प्रकाश ने बताया कि दो दिवसीय इस दंगल में हर तरह की व्यवस्था रहेगी। भंडारा भी चलता रहेगा, रात के समय लाइट और साउंड का कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह दंगल श्री नयनादेवी के बाशिंदों, दुकानदारों, पुजारी वर्ग के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इसकी कुल इनामी राशि 21 लाख की है। इसमें देश और विदेशों के नामी पहलवान अपनी जोर आजमाइश करेंगे। पहली कुश्ती 2 लाख 25 हजार की होगी। इसमें ईरान के मिर्जा और महाराष्ट्र के पृथ्वीराज आपस में भिड़ेंगे, जबकि दूसरी कुश्ती भी 2 लाख 25 हजार की होगी। यह कुश्ती मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी और पुष्पेंद्र आलमगीर के बीच में होगी। तीसरी आकर्षक कुश्ती 2 लाख रुपये की होगी। इसमें भूपेंद्र अजनाला और भूपेंद्र कोहली की भिड़ंत होगी। अन्य कुश्तियां 51 हजार, 41 हजार, 31 हजार की होंगी। कहा कि श्री नयनादेवी का यह विशाल दंगल जिले का सबसे बड़ा दंगल है। इसमें देश और विदेश के पहलवान भाग लेने के लिए पहुंचते हैं। दूर-दूर से लोग इस कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए आते हैं।
.पजेंहरा स्थिति शिवालिक स्कूल के अव्वल रहने वाले छात्र स्कूल के अध्यापकों के साथ। संवाद 13.बरूण