फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों से संकरी हुई भराड़ी-सुमाड़ी-लंझता सड़क

विज्ञापन
भराड़ी-सुमाड़ी-लंझता सड़क किनारे पनपी झाड़ियां व टहनियां। संवाद
विज्ञापन
तीखे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन नहीं आते नजर, हादसे का खतरा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विभाग से कटाई-छंटाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी-सुमाड़ी-लंझता सड़क पर इन दिनों वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों के सड़क की ओर फैल जाने से मार्ग की चौड़ाई और कम हो गई है। कई स्थानों पर झाड़ियां सड़क के काफी हिस्से तक फैल चुकी हैं, जबकि पेड़ों की टहनियां भी वाहनों के रास्ते में आ रही हैं। इससे खासकर तीखे मोड़ों पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अमीचंद सोनी, गतवाड पंचायत उप प्रधान अजय शर्मा, देवराज, शशिपाल, राजेश, सुरेंद्र, दिनेश और राजकुमार सहित स्थानीय लोगों ने बताया कि भराड़ी-सुमाड़ी-लंझता मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए रोजमर्रा के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। विद्यार्थी, कर्मचारी और ग्रामीण भी अपने जरूरी कामों के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पहले ही अधिक चौड़ी नहीं है। ऐसे में दोनों ओर फैली झाड़ियों के कारण सामने से वाहन आने पर उन्हें पास देने में परेशानी होती है। कई जगह चालकों को वाहन सड़क के बीच में चलाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत तीखे मोड़ों पर हो रही है, जहां झाड़ियों और टहनियों के कारण सामने से आने वाला वाहन समय रहते दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में झाड़ियों और वनस्पति की वृद्धि तेजी से होती है, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर किनारों पर उगी झाड़ियों की कटाई और पेड़ों की टहनियों की छंटाई करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभाग को समय रहते एहतियाती कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

कोट
उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भराड़ी पंकज कुमार ने कहा कि
सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ करने के लिए लेबर लगाई गई है और सड़क में आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो उसका पूर्ण ध्यान रखा गया है, लेकिन कुछ जगह पर लेबर को झाड़ियां और सड़क किनारे उगे घास को काटने से संबंधित जमीन मालिकों की ओर से रोका गया, जिस वजह से दिक्कत पेश आ रही है। लोगों से आह्वान है कि या तो वे खुद झाड़ियों को काट लें या विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें