फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आरोपी ने छह माह पहले 30 हजार रुपये में खरीद थी विदेशी पिस्टल

Mon, 24 Mar 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

- बेचने वाले का नाम भी बताया, तलाश शुरू
- लोगों में दहशत बनाने के लिए आरोपी ने पहले भी किए थे फायर

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के कोट कस्बे में अवैध रूप से विदेशी पिस्टल रखने के आरोपी से बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने करीब 6 माह पहले 30 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। आरोपी ने पिस्टल बेचने वाले का नाम और पता भी बताया है। पिस्टल बेचने वाला मंडी जिले के भांबला क्षेत्र से है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी ने बताया है कि पिस्टल से अक्तूबर में गलाही, कोट बाग, झंडा और स्नेहल खड्ड में फायरिंग कर चुका है। लोगों में दहशत बनाने के लिए वह अक्सर ऐसे पिस्टल से फायर करता रहता था। आरोपी अशोक कुमार काफी समय से चिट्टा बेचने का काम कर रहा था, जिस कारण वह पुलिस के रडार पर था। अब इस मामले में आरोपी से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां भी संभव हैं। सोमवार को इस मामले से जुड़े संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। पुलिस हर पहलू को देखते हुए आगे बढ़ रही है। जिस व्यक्ति से आरोपी ने पिस्टल खरीदी थी वह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। ये अब तय है कि बड़े गिरोह पुलिस जल्द खुलासा करेगी। सूत्र बताते हैं कि इस आरोपी के पास एक औरऑटोमेटिक पिस्टल भी है, जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है। मंगलवार को कुछ अन्य लोगों को थाना मेंतलब किया गया है, जिनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। अहम जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
चिट्टे के दो मामले हैं दर्ज
आरोपी दहशत बनाने के लिए पांच से ज्यादा फायर कर चुका है। विदेशी पिस्टल रखने के साथ चिट्टे का कारोबार करता है। दो मामले चिट्टे के पहले से दर्ज हैं। अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपी सोने के महंगे आभूषण पहन कर आम जनता में रौब भी जमाता था। पैसे बांटकर आम जनता को दरियादिली भी दिखाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें