फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: थापना-तलाई वाया मरोत्तन सड़क के आज खुलने की उम्मीद

विज्ञापन
थापना-तलाई वाया मरोत्तन सडक़ का निरीक्षण करते उपायुक्त राहुल कुमार। संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त ने किया निरीक्षण, हर हाल में खोलने के दिए निर्देश
विज्ञापन


सड़क बंद होने से कोटधार की 14 पंचायतों के लोगों को हो रही है परेशानी



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भूस्खलन से बंद हुई कोटधार क्षेत्र को जोड़ने वाली थापना-तलाई वाया मरोत्तन सड़क के सोमवार को खुलने की उम्मीद है। उपायुक्त राहुल कुमार ने विभागीय अधिकारियों को इस सड़क को सोमवार तक हर हाल में खोलने के निर्देश दिए।

उपायुक्त राहुल कुमार ने रविवार को विभागीय और रेल लाइन का निर्माण कर रही मैक्स इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। बागछाल पुल से करीब आधा किलोमीटर आगे और मरोत्तन से लगभग ढाई किलोमीटर की दूरी पर सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसके चलते यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क को हर हाल में सोमवार तक यातायात के लिए खोल दिया जाए। बागछाल पुल से आधा किलोमीटर आगे पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गिरा है, जिसे हटाने के लिए भारी मशीनरी की आवश्यकता है। उपायुक्त ने मैक्स कंपनी को वहां तत्काल हैवी मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि इस सड़क के बंद होने से कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों के अलावा हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। इन पंचायतों के निवासियों को आवाजाही के लिए मजबूरन वाया झंडूता घूमकर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इस सड़क को शीघ्र खोलना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उनके दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैक्स इंफ्रा के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सोमवार शाम तक सड़क यातायात के लिए सुचारू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें