फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिना पंजीकरण के फेरी कर रहे प्रवासियों से बढ़ रहा है क्षेत्र में तनाव

Thu, 01 May 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पंचायत और व्यापार मंडल ने दी चेतावनी, बिना दस्तावेजों के प्रवेश न करें फेरीवाले
विज्ञापन

-गतवाड़ पंचायत में पकड़ा गया फेरीवाला, जांच में नहीं मिला कोई वैध दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में प्रवासी फेरीवाले बिना किसी वैध पंजीकरण और अधूरे दस्तावेजों के साथ फेरी का कार्य करते हुए पाए जा रहे हैं। इससे स्थानीय स्तर पर तनाव का माहौल उत्पन्न हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की चेतावनी के बावजूद प्रवासी फेरीवाले न तो अपना पंजीकरण करवा रहे हैं और न ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वीरवार को गतवाड़ पंचायत में एक ऐसी ही घटना सामने आई जब एक प्रवासी फेरीवाले को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रोक कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने दो साल पहले भराड़ी थाने में पंजीकरण करवाया था, लेकिन दस्तावेज वह अपने किराए के घर में भूल आया है। इस जवाब से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और पंचायत प्रतिनिधियों ने तत्काल शिव शक्ति व्यापार मंडल को सूचित किया। पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान जब उस व्यक्ति का आधार कार्ड देखा गया तो उसमें जन्मतिथि 1 जनवरी 1984 दर्ज थी, जिससे दस्तावेज की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठे। जब उसकी जानकारी की जांच की गई तो पाया गया कि वह न तो स्थानीय पुलिस थाने में और न ही पंचायत कार्यालय में पंजीकृत था। इसके बाद व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उसे सख्त चेतावनी दी और भविष्य में बिना वैध दस्तावेजों के क्षेत्र में प्रवेश न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रवासी मजदूरों व फेरीवालों का पंजीकरण अनिवार्य है। उनका कहना है कि कई प्रवासी फेरीवाले स्थानीय मकान मालिकों के सहारे पहचान छिपाकर क्षेत्र में घूमते हैं, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पंचायत और व्यापार मंडल ने सभी प्रवासी फेरीवालों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र ही अपने दस्तावेज पूर्ण कर पंचायत व स्थानीय पुलिस थाने में पंजीकरण करवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना वैध दस्तावेजों के फेरी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत व व्यापार मंडल ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में फेरी करता पाया जाए तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें