फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोगों को बताएं दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- रठोह में दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। विश्व हेल्थ दिवस पर रठोह (सुई सुरहाड़) में एक विशेष निशुल्क दंत चिकित्सा जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के दंत चिकित्सकों की टीम ने बुजुर्गों और आसपास के गांव वासियों के दांतों की जांच की।
विज्ञापन

शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुईं सुरहाड़ के छात्रों और अध्यापकों ने अपना योगदान दिया। शिविर डेंटल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंगला, डॉ. विकास जिंदल, प्रधानाचार्य डॉ. बलजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने लोगों को दांतों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न तरीके भी बताए। शिविर में दंत चिकित्सकों में डॉ. साहिल, डॉ. शिवांगी, डॉ. हरमेहर, डॉ. डोरिसिया, डॉ. दीपक, डॉ. देबो रिषी, डॉ. सुमेधा, डॉ. सुधांशु, द्रौपदी और सेवक राम शामिल रहे। शिविर में कहलूर बायो साइंसेज और रिसर्च सेंटर की ओर से अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, डॉ. विकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, बुद्धि सिंह ठाकुर, हेम लता ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें