विश्व उपभोक्ता दिवस पर अधिकारों के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर विकासखंड सदर और घुमारवीं में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और आवश्यकताओं के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला नियंत्रक ब्रिजेंद सिंह पठानिया ने उपभोक्ताओं को बताया कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने उपस्थित उपभोक्ताओं को सुरक्षा का, सूचित किए जाने का, चुनने का, सुने जाने का , समस्या के समाधान का तथा उपभोक्ता शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी या ठगी होने पर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करवाने का आधार और प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होंने उपभोक्ता को मुआवजा और वेंडर से जुर्माना वसूल करने के प्रावधान को भी बताया गया। मौजूद उपभोक्ताओं से अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया गया ताकि उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न हो सके।