फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टेक वॉरियर, एफएससी और टाइटन इलेवन ने जीते मुकाबले

Sun, 01 Mar 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
औहर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज। संवाद
विज्ञापन
टैक्सेशन, प्रेस क्लब और आरडी इलेवन को मिली हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औहर खेल मैदान में चल रही जिला इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें टेक वॉरियर, एफएससी और टाइटन इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबला टेक वॉरियर और टैक्सेशन इलेवन के बीच हुआ। टॉस जीतकर टैक्सेशन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 11.3 ओवर में 52 रन पर ऑल आउट हो गई। टेक वॉरियर ने 6.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में अश्वनी मैन ऑफ द मैच बने, जिन्होंने पांच विकेट चटकाए। दूसरा मुकाबला प्रेस क्लब और एफएससी के बीच खेला गया। एफएससी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेस क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 87 रन बनाए। एफएससी ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में मनीष ठाकुर मैन ऑफ द मैच बने, जिन्होंने नाबाद 34 रन बनाए और दो विकेट हासिल किए। तीसरा मुकाबला आरडी इलेवन और टाइटन इलेवन के बीच खेला गया। आरडी इलेवन ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 11.3 ओवर में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। टाइटन इलेवन ने 8.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में अविनाश चार विकेट लेकर मैच ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें