फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्टीलर स्ट्राइकर, बल्ली, शिकारी, कोटधार इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
भदरोग में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता हुआ खिलाड़ी। संवाद।
विज्ञापन
भदरोग में शहीद अंकेश मेमोरियल कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्रिकेट क्लब भदरोग की ओर से घुमारवीं कॉलेज के मैदान में शहीद अंकेश मेमोरियल कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस आठ दिवसीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर सहित हमीरपुर जिले की 24 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन राज राजेश्वरी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राज कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शहीद अंकेश भारद्वाज के पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त बांचा राम और निजी व्यापारी विजयपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहला मुकाबला स्टीलर स्ट्राइकर और बूम शिवा के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। बूम शिवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों का स्कोर खड़ा किया और स्टीलर स्ट्राइकर के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टीलर स्ट्राइकर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच को आखिरी पलों तक रोमांचक बनाए रखा और पांच गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ स्टीलर स्ट्राइकर ने बूम शिवा को इस मुकाबले से बाहर कर दिया। दूसरा मैच बल्ली इलेवन और कसारु इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्ली इलेवन ने 98 रन बनाए। इस मुकाबले में कसारु इलेवन की टीम 52 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और बल्ली इलेवन टीम यह मैच जीत गई। तीसरा मैच शिकारी इलेवन और चिंतापूर्णी इलेवन के बीच हुआ, जिसमें शिकारी इलेवन ने 127 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिंतापूर्णी इलेवन की टीम को शिकारी इलेवन के गेंदबाजों ने संभलने का मौका ही नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को 37 रन पर ही ऑल आउट कर दिया और मैच अपने नाम किया। चौथा मैच कोटधार इलेवन और राज राजेश्वरी 2 के बीच खेल गया, जिसमें कोटधार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाएं। इस मुकाबले में राज राजेश्वरी 2 की टीम 50 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें