फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों को पढ़ाने का बताया जाएगा तरीका

विज्ञापन
बिलासपुर में जेनेरिक इश्यू पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में शिक्षकों को संबोधित करते वक्ता ।
विज्ञापन
जिले के छह शिक्षा खंडों में कार्यशाला शुरू
विज्ञापन

प्राइमरी, अपर प्राइमरी स्कूल के 220 शिक्षक ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के छह शिक्षा खंडों में समग्र शिक्षा के माध्यम से जेनेरिक इश्यू पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में शिक्षा खंड सदर, झंडूता, घुमारवीं-1, घुमारवीं-2, स्वारघाट, श्री नयना देवी जी के 220 प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक भाग ले रहे हैं।
इस दौरान शिक्षकों को स्कूलों में आने वाले कठिनाइयों के बारे में चर्चा की जाएगी। इसमें क्लास रूम मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी, आईसीटी का प्रयोग कैसे करना है, बच्चों को नई तकनीक से किस प्रकार से रूबरू करवाना है, शिक्षकों को सीसीएस रुल्स, स्वास्थ्य संबंधी विषयों, अपंग बच्चों को दूसरे बच्चों के साथ किस प्रकार समायोजित करना है, लाइफ स्किल्स और हम एक अच्छा वातावरण कक्षा कक्ष में कैसे तैयार कर सकते हैं आदि विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक दिग्विजय मल्होत्रा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है। कार्यशाला में राकेश मनकोटिया, पवन कुमार, खूब सिंह, विशाल कुमार, प्रकाश राणा, राकेश ठाकुर, नरेंद्र मुसाफिर, सीमा, लॉ अधिकारी मनोज कुमार, नवदीप, अवनीश, अशोक कुमार, महेंद्र वर्धन, जितेंद्र सहगल, राकेश कुमार, कुलदीप धीमान स्रोत व्यक्ति के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें