फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षकों को सिखाईं विज्ञान पढ़ाने की आधुनिक तकनीकें

विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित सीबीएसई विज्ञान कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: स्कूल प्रब
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में दो दिवसीय सीबीएसई विज्ञान कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में सीबीएसई की ओर से आयोजित विज्ञान विषय की दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। इसमें जिले सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सीबीएसई रिसोर्स पर्सन अजय शर्मा और प्रियंका ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया। उन्होंने शिक्षकों को विज्ञान विषय के प्रभावी शिक्षण की आधुनिक तकनीकों से अवगत करवाया। इस दौरान विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल बनाने, प्रयोगात्मक गतिविधियों, अनुभवात्मक अधिगम और शिक्षण में नवाचार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तार्किक क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागी शिक्षकों ने कहा कि कार्यशाला से उन्हें शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी बनाने के नए तरीके सीखने को मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें