फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा देने वाले शिक्षक रहेंगे ऑन-ड्यूटी

Sat, 21 Mar 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-आज जिले के तीन केंद्रों पर होगा स्क्रीनिंग टेस्ट
विज्ञापन


बिलासपुर। सीबीएसई सब-कैडर के तहत आयोजित होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर शिक्षा विभाग ने अध्यापकों को राहत प्रदान की है। स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने वाले शिक्षकों को ऑन-ड्यूटी माना जाएगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा विभाग नरेश चंदेल ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले शिक्षकों को सरकारी नियमों के तहत यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा में शामिल होने के लिए जो भी यात्रा अवधि लगेगी, उसे भी ड्यूटी अवधि के रूप में मान्यता दी जाएगी। यह निर्णय शिक्षकों को सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षकों का स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च को आयोजित होगा। टेस्ट सुबह 11 बजे से दोपहर बजे 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। टेस्ट के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षकों को सुबह 9 केंद्र पर पहुंचना होगा। उसके बाद उनके दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जाएगा। सभी शिक्षक आधार कार्ड, फोटो, एडमिट कार्ड, ड्यूटी कार्ड साथ लेकर अवश्य आएं। इसके अलावा कार्ड बोर्ड, पैन, पारदर्शी छोटी पानी की बोतल भी साथ जरूर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें