फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिव्यांग बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के गुर सीख रहे शिक्षक

Mon, 23 Feb 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डाइट जुखाला में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: डाइट जुखाला।
विज्ञापन
-डाइट जुखाला में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला हुई शुरू
विज्ञापन

-सरकारी पाठशालाओं के 60 अध्यापक ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर स्थित जुखाला में दिव्यांग बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं से 60 अध्यापक भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने किया गया। उन्होंने सभी अध्यापकों से आह्वान किया कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशीलता, नवाचार और समावेशी शिक्षण पद्धतियों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा का विशेष महत्व है, क्योंकि शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मानजनक स्थान दिला सकती है। उन्होंने सभी अध्यापकों से आग्रह किया कि वह इन बच्चों को इस प्रकार सक्षम बनाएं कि वह सामान्य बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें और देश की उन्नति में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति के रूप में कमलजीत एवं विनोद कुमार अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। इस अवसर पर आईईडी समन्वयक संजय शामा, सोमनाथ कालिया, शिक्षक प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप शर्मा, शिक्षक प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें