फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद भी नहीं मिल रही प्रवक्ताओं को पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रधानाचार्य पदोन्नति लिस्ट शीघ्र जारी करने की गुहार सरकार से की है। संघ के अनुसार लगभग 2 वर्षों से प्रमोशन लिस्ट जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान केसर ठाकुर ने बताया कि संघ ने अथक प्रयासों से हाईकोर्ट में चल रहे प्रधानाचार्यों की पदोन्नति पर स्टे को खारिज करवाया है। इस समय हिमाचल प्रदेश में प्रधानाचार्य के 370 से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। अंतिम बार प्रधानाचार्य की पदोन्नति लिस्ट 14 नवंबर 2018 को निकाली गई थी। शिक्षामंत्री ने भी इस मामले में आश्वासन दिया था कि अगर हाईकोर्ट का स्टे हट जाता है तो सरकार तुरंत प्रवक्ता से प्रधानाचार्य की पदोन्नति कर देगी। केसर ठाकुर ने कहा कि 25 वर्ष की कड़ी मेहनत करने पर मिलने वाले एकमात्र प्रमोशन से भी प्रवक्ता वर्ग वंचित है। कई प्राध्यापक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा व निदेशक उच्च शिक्षा डॉक्टर अमरजीत शर्मा से मांग की है कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति लिस्ट शीघ्र जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें