फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला अध्यापकों के खाली पड़े 1564 पदों को शीघ्र भरा जाए

विज्ञापन
बिलासपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में बेरोजगार कला अध्यापक संघ की बैठक में मौजूद पदादिकारी व सदस् - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर) प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन बिलासपुर में किया गया जिसमें संघ की मांगों को लेकर चर्चा की गई। वहीं बेरोजगार कला अध्यापकों के प्रति सरकार की अनदेखी पर भी चर्चा की गई और भविष्य के लिए रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

संघ की जिला प्रधान अंजना कुमारी ने कहा कि सरकार से पिछले दो दशकों से खाली पड़े 1564 कला अध्यापकों के पदों को भरने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार इस तरफ आंखें मूंदे हुए हैं। वहीं बेरोजगार कला अध्यापकों की मांगों को प्रदेश सरकार दरकिनार कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार कला अध्यापकों का कहना है कि मिडल और हाई स्कूलों में दशकों से ड्राइंग टीचर के हजारों पद खाली पड़े हुए हैं लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के 67 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को घरद्वार जाकर मांग पत्र सौंपे गए हैं लेकिन प्रदेश सरकार बेरोजगार कला अध्यापकों की कोई सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन

संघ ने सरकार से सवाल किया है कि जब स्कूलों में हर विषय के अलग अध्यापक नहीं होंगे तो सरकारी स्कूलों में कौन अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने भेजेंगे। कला विषय पढ़ाए बिना ही इंजीनियर और आर्किटेक्चर बनाये जा रहे हैं। बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने सरकार से मांग की है कि अगली कैबिनेट बैठक में कला अध्यापकों के 1564 रिक्त पड़े पदों को अवश्य भरें। कहा कि अगर संघ की मांगे पूरी नहीं हुई तो अध्यापक संघ प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी।
कार्यकारिणी की बैठक में जिलाध्यक्ष अंजना कुमारी, राज्य उपाध्यक्ष नरेश कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, संगठन मंत्री रजनीश चंदेल, राज्य मुख्य सलाहकार सीमा कुमारी, संजू कुमारी, राकेश कुमार, कमलेश कुमारी तथा सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें